सीकर जिला स्टेडियम में आज 77वां गणतंत्र दिवस
माइनस 1 डिग्री तापमान और कड़ाके की ठंड के बीच धूमधाम से मनाया गया।
ठिठुरन के बावजूद लोग देशभक्ति के जयकारे लगाते नजर आए।
झंडारोहण के बाद परेड का निरीक्षण
समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने
झंडारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया।
इसके बाद महिला-पुरुष पुलिसकर्मी, आरएसी, एनसीसी, स्काउट-गाइड
और स्कूली विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया।
प्रिंस बैंड और ड्रोन वीडियोग्राफी बना आकर्षण
कार्यक्रम में नेशनल अवॉर्ड प्राप्त प्रिंस बैंड की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।
इस बार पहली बार तिरंगा लगे ड्रोन से पूरे समारोह की वीडियोग्राफी करवाई गई,
जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण रही।
शहीद वीरांगनाओं का सम्मान
मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सीकर सांसद अमराराम सहित अन्य अतिथियों ने
शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर और पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया।
ठंड में भी बच्चों का जोश
तेज सर्दी के बावजूद स्कूली बच्चों ने कैप पहनकर सामूहिक व्यायाम किया।
वहीं, ठंड के कारण पर्व विधायक रतनलाल जलधारी
मफलर लगाए और हाथ बांधे दुबके नजर आए, जो समारोह की चर्चा का विषय बना।
100 से ज्यादा विशिष्टजनों का सम्मान
जिला स्तरीय समारोह में आज 100 से अधिक विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया,
जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
लेपर्ड रेस्क्यू झांकी ने खींचा ध्यान
जिले में बढ़ते लेपर्ड मूवमेंट को देखते हुए
वन विभाग द्वारा लेपर्ड रेस्क्यू की झांकी प्रदर्शित की गई,
जिसे लोगों ने काफी सराहा।
झांकियों में ये रहे विजेता
गणतंत्र दिवस झांकियों में—
-
प्रथम स्थान: अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
-
द्वितीय स्थान: फेड एवं नगर परिषद
-
तृतीय स्थान: महिला अधिकारिता विभाग एवं वन विभाग
