राज्यपाल कल्याण सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान में सराहनीय कार्य करने पर डॉ. अमित माथुर को सम्मानित किया है। सीकर विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं में जागरूकता अभियान में कार्य करने पर 90.4 एफएम सीकर के एमडी डॉ. अमित माथुर को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। शाम को पुरस्कृत व्यक्तियों को राज्यपाल के आवास पर फोटो सेशन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, मुख्य सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य विशिष्ट अधिकारी भी मौजूद थे। राज्यपाल के हाथों सम्मानित होने पर डॉ. अमित माथुर को कायस्थ हितकारिणी समिति ने बधाई दी है। डॉ. माथुर को समिति के अध्यक्ष प्रदीप माथुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश माथुर व लोकेश माथुर, महासचिव कृष्ण कांत माथुर, संयुक्त सचिव नंदलाल माथुर, कोषाध्यक्ष राजनारायण माथुर, जितेंद्र माथुर, संदीप माथुर, नरेंद्र माथुर, युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक माथुर सहित समाज के लोगों ने बधाई दी है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 90.4 एफएम सीकर के एमडी डॉ. अमित माथुर सम्मानित
90.4 एफएम सीकर के एमडी डॉ. अमित माथुर सम्मानित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

