Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / लक्ष्मणगढ़, नेछवा तहसील के 92 अभ्यर्थियों का सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती में हुआ चयन

लक्ष्मणगढ़, नेछवा तहसील के 92 अभ्यर्थियों का सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती में हुआ चयन

16 दिसम्बर को फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी के युवा भर्ती में लेंगे भाग

सीकर, एस.आई रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी सेंटर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय सीकर व भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में भारत सरकार के पसरा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा कार्यक्रम के तहत सीकर में 15 दिसम्बर 2023 को लक्ष्मणगढ़, नेछवा के अभ्यर्थियों की भर्ती आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तहसील लक्ष्मणगढ़, नेछवा के 211 अभ्यर्थियों ने शिविर में भाग लिया जिसमें से मौके पर 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर शनिवार को फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी तहसील के युवा भर्ती प्रकिया में भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur