Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं,आश्रितों के कल्याणार्थ खण्डेला में शिविर का आयोजन 4 जुलाई को

पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं,आश्रितों के कल्याणार्थ खण्डेला में शिविर का आयोजन 4 जुलाई को

सीकर, कर्नल ब्रिजेन्द्र सिंह महला, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर ने बताया कि पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ मासिक शिविर का आयोजन 4 जुलाई 2024 को प्रातः 11 बजे तहसील खण्डेला के पंचायत समिति सभागार भवन में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने तहसील के समस्त पूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों से कहा है कि वे समस्या समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur