Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

सीकर में एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के तीसरे दिन शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए सीकर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से बीरबल सिंह ने निर्दलीय से एक नामांकन पत्र दाखिल किया है।

23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को नहीं होंगे नामांकन—
उन्होंने बताया कि 23 मार्च, 24 मार्च एवं 25 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं किये जा सकेंगे। सीकर लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किये जा सकते हैं। 28 मार्च 2024 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी, वहीं 30 मार्च 2024 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिये जा सकेंगे। 19 अप्रैल को मतदान होगा एवं 4 जून को मतगणना होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur