Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मृतका के पति को 2 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

मृतका के पति को 2 लाख रूपये की राशि का चैक सौंपा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

सीकर, बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा मुण्डवाड़ा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत संतोष देवी पत्नी बनवारी लाल स्वामी मुण्डवाडा की मृत्यु 6 दिसम्बर 2023 को हो गयी थी। सोमवार को मृतका के पति बनवारी लाल को 2 लाख रूपये की राशि का चैक क्लेम स्वरूप सौंपा गया।गौरतलब है कि मृतका संतोष देवी ने बडौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा मुण्डवाड़ा में 436 रूपये वार्षिक प्रीमियम पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा करवाया था। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धक गोपाल माथुर ने सभी पात्र व्यक्तियों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना से जुड़ने का आव्हान किया। इस अवसर पर सहायक प्रबन्धक के. के. तिवाड़ी, कार्यालय सहायक सुरेन्द्र कुमार कुमावत, बैंक ग्राहक सहित आमजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur