Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नर्सेज दिवस पर एक दर्जन नर्सेज का हुआ सम्मान

नर्सेज दिवस पर एक दर्जन नर्सेज का हुआ सम्मान

जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को किए फल वितरित

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया । आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशराम चौधरी , प्रमुख चिकित्सा अधिकारी जिला डॉ अटल भास्कर ,वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विमल कुमार भूरिया, नर्सिंग अधीक्षक सुशील कुमार जोशी, वरिष्ठ सीनियर नर्सिंग आफीसर सुमित्रा चौधरी ,राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल महला मंचस्थ अतिथि थे। इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक एवं विभागीय सेवाओं को अव्वल दर्जे तक पहुंचाने का प्रण लिया तथा क्षैत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाके में चिकित्सा विभाग में सराहनीय कार्य करने पर गिरधारी लाल , महेन्द्र सिंह , मुकेश कुमार, नंदलाल, शिवदयाल सिंह, ओमप्रकाश सर्वा , राजेश धायल, अनीता जाखड़, संतोष ख्यालिया, सुलोचना, अनूसुइया आदि नर्सेज को उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ नर्सिंग ओफीसर मोहन सिंह, रामकरण ख्यालिया,परमेश्वर बेनीवाल, मोहन खींची, वीरेन्द्र जाखड़ , अय्यूब अली , प्रदीप थालौड़,अशोक शिवरान, अरसद बेग ,सतपाल थालौड़ , नंदलाल महला , धर्मेन्द्र कुमार,सरस्वती पीके, मंजू सहित अनेक नर्सेज उपस्थित रहे ।संचालन मनोज मिश्रा ने किया ।इस अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गये ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur