सीकर, खाटूश्यामजी में गैस सिलेण्डर के सुरक्षा मानकों को लेकर मंगलवार को जिला रसद अधिकारी सीकर की अध्यक्षता में होटल एवं रेस्टोरेन्ट व्यवसायियों के साथ गैस सिलेण्डर के उपयोग एवं रख-रखाव को लेकर होटल आनन्दा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला रसद अधिकारी कपिल कुमार द्वारा व्यवसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेण्डर का उपयोग न करने, सिलेण्डरो का अवैध भण्डारण न करने, भट्टीयो तथा गैस पाईप, रेगुलेटर की समय-समय पर जांच करवाने बाबत दिशा-निर्देश दिये गए। इस दौरान उपस्थित होटल एवं रेस्टोरेन्ट व्यवसायों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने की बात कहीं। बैठक में प्रवर्तन निरीक्षक अंशु तिवाड़ी, सुनील घायल, अशोक पचार एवं सुनीता चौधरी तथा गैस एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गैस सिलेण्डर के उपयोग एवं रख-रखाव को लेकर बैठक आयोजित
गैस सिलेण्डर के उपयोग एवं रख-रखाव को लेकर बैठक आयोजित




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।