Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / एक समाजसेवी ने 2 करोड़ रु. कीमत की भूमि पर बनाई गौशाला

एक समाजसेवी ने 2 करोड़ रु. कीमत की भूमि पर बनाई गौशाला

गोसेवक महन्त दिनेशगिरि से मिली प्रेरणा

14 मई 2023 को सन्तो जनप्रतिनिधियों व गोभक्त प्रवासी भामाशाहों हजारों लोगों की उपस्थिति में होगा श्री वीर तेजाजी गोशाला का भव्य उद्घाटन

फ़तेहपुर, [बाबूलाल सैनी ] फ़तेहपुर कस्बे के समीपवर्ती गाँव खुड़ी के दुबई प्रवासी समाजसेवी गोविंद थोरी व बाबूलाल थोरी ने गोशाला निर्माण के लिए अपनी करोड़ों रु.की कीमती जमीन दानकर स्वयं द्वारा निराश्रित गायों की सेवा हेतु श्री वीर तेजाजी गोशाला का निर्माण करवाया गया है

14 मई 2023 को होगा भव्य शुभारम्भ

इस नवनिर्मित श्री वीर तेजाजी गोशाला का भव्य शुभारम्भ आगामी 14 मई 2023 रविवार को राजस्थान गोसेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष व श्री बुधगिरि मढ़ी के पीठाधीश्वर पूज्य महंत दिनेशगिरि महाराज के पावन सानिध्य में किया जाएगा तथा रात्री 9 बजे भजन सम्राट संत प्रकाशदास जी महाराज निवाई, टोंक के द्वारा भजनों की अमृतमयी वर्षा होगी। गोशाला निर्माण करता गोविन्द थोरी ने बताया कि मेरे पिताजी हमेशा सेवा के कार्य के लिये ही प्रोत्साहित करते थे उनके बताये मार्ग को आत्मसात करते हुये श्री बुधगिरि मढ़ी से गोसेवा की प्रेरणा मिली और मेरे मन मे भाव आया कि में गोशाला का निर्माण करू। गोशाला उद्घाटन में 14 मई 2023 को दोपहर गोपुष्टि यज्ञ व गोसवामणी होगी शाम 8 बजे श्री वीर तेजाजी गोशाला उद्घाटन के उपरांत गोभक्ति सत्संग सभा प्रारम्भ होगी जिसमे सन्त ओमदास सांगलिया,सन्त रघुनाथ भारती बाड़मेर,सन्त गोविन्दवल्लभ दास सिरोही,सन्त भगवान नाथ फतेहपुर,महावीर जती गादौड़ा इसके अलावा राजेन्द्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा,हरिराम रणवा प्रदेशाध्यक्ष किसान संघ स्वामी सुमेधानंद सांसद सीकर अभिनेष महर्षि विधायक रतनगढ़ आदि सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

गोशाला उद्घाटन पर गोमाताओ को होगा छप्पन भोग अर्पित:-महन्त दिनेशगिरि

श्री वीर तेजाजी गोशाला खुड़ी NH 65 फतेहपुर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुये श्री बुधगिरि मढ़ी के महन्त दिनेशगिरि ने कहा कि लोक देवता तेजाजी महाराज की इससे बड़ी कोई भक्ति हो नही सकती गोशाला निर्माण से 36 करोड़ देवी देवता प्रशन्न होते हैं राजस्थान गोसेवा समिति का ध्येय है कि प्रदेश निराश्रित गोवंश मुक्त हो उसी संकल्प की पूर्ति इस तरह के कार्यों से होंगी कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि गोभक्ति सतसंग सभा के प्रारम्भ से पूर्व वेद लक्षणा गोमाताओ की सामुहिक आरती करके गायों को छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा गोविन्द थोरी ने कहा कि मुझे मेरे पिताजी से गोसेवा की प्रेरणा मिली है बाबूलाल थोरी का कहना था कि सभी आर्थिक सम्पन्न लोगों को आगे आकर गोसेवा करनी चाहिये।।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur