Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक बड़े धूमधाम के साथ मनाया

,

आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक बड़े धूमधाम के साथ मनाया

सुरेरा कस्बे के दिगंबर जैन समाज द्वारा

सीकर,[अर्जुन राम मुंडोतिया ] जिले के सुरेरा कस्बे के दिगंबर जैन समाज द्वारा आज मंगलवार को मूल नायक श्री 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जिसके आयोजन में जैन समाज सुरेरा द्वारा श्री आदिनाथ भगवान को जिसके आयोजन में जैन समाज सुरेरा द्वारा श्री आदिनाथजी भगवान रथ में विराजमान किया। नगर भृमण जुलुस 4:15 बजे बैण्ड बाजे के साथ ही बड़ी धूम धाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस के पश्चात आदिनाथ भगवान के कलशा अभिषेक किये व मंदिर में श्री भक्ताम्बर मण्डल विधान दीपकों से किया गया। सांयकाल 07:15 बजे आरती एंव 08:15 बजे णमोकार मंत्र का जाप व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में आसपास गांवो के जैन समाज के लोग पहुंचे। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष शांतिलाल जैन, संजय जैन, अनिल जैन, सुभाष जैन, अजीत जैन, महावीर जैन, कमल जैन, पवन जैन, दीपक जैन, अप्पू जैन, भागचंद जैन राजेश जैन, सतीश जैन, नितेश जैन, नितिन जैन, शोभा जैन, संतोष जैन, सीता जैन, मोनिका जैन, निधि जैन, हेमा जैन, मेघा जैन, सरला जैन, रतन माला जैन, मीना जैन, रंजू जैन, सोनम जैन, शिल्पा जैन, नेहा जैन, सोनू जैन, सहित कई समाज के लोग मौजूद रहे। इस जुलूस में मण्डा दांता, रामगढ़ ,मारोठ, श्यामगढ़, नांवा, भुरडो का बॉस, मुआना सहित अनेक गाँवो लोग शामिल हुये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur