Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / आज होगा ‘आओ बूथ चले अभियान’ आयोजित

आज होगा ‘आओ बूथ चले अभियान’ आयोजित

अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मतदान पर्ची व मार्गदर्शिका का किया जाएगा वितरण

सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी कमर उल जमान चौधरी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालन में लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत 14 अप्रेल रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर ‘आओ बूथ चले अभियान’ आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दिन मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओे उपलब्ध रहेंगे और मतदान पर्ची व मार्गदर्शिका का वितरण करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान पर्ची व मार्गदर्शिका प्राप्त कर 19 अप्रेल को मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में सहभागी बने।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur