Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / त्रिवेणी टोल पर हुई डकैती का फरार मुल्जिम गिरफ्तार

त्रिवेणी टोल पर हुई डकैती का फरार मुल्जिम गिरफ्तार

अजीतगढ़ के

अजीतगढ़, [विमल इंदौरिया ] कस्बे में अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में जितेंद्र कांस्टेबल , पोखरराम कांस्टेबल , सुरेश चंद कांस्टेबल थाना अजीतगढ़ की गठित टीम द्वारा त्रिवेणी टोल पर 15 जनवरी 2021 को लगभग सुबह 5 बजे लगभग 15-20 व्यक्तियों द्वारा टोल पर ऑफिस में तोड़फोड़ व आगजनी कर 2 लाख रुपये लूटकर ले जाने के मुकदमे में कार्यवाही करते हुए मुल्जिम अमरसिंह रतनपुरा निवासी पुलिस थाना रायसर जयपुर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय से पीसी वारंट प्राप्त कर गहनता से अनुसंधान जारी है। अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि मुल्जिम अमरसिंह जनवरी 2021 से फरार था ।इस मुकदमे में 6 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है और तीन मुल्जिमो की गिरफ्तारी अभी शेष है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur