Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मंदिर की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी गिरफ्तार

मंदिर की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी गिरफ्तार

दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] दांतारामगढ़ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से जमीन पर कब्जा कर अनुचित लाभ लेने के आरोप में 68 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी दांता कस्बे का वार्ड नंबर 6 निवासी हरिशंकर शर्मा पुत्र कल्याण दत्त शर्मा हैं। दांतारामगढ़ थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि परिवादी जगदीश प्रसाद पौद्दार ने इस्तगासे से मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपी ने दांता में गंगा सागर कुआं एवं इसके चारों और की भूमि जिसमें बालाजी मंदिर, पीपल गटटा एवं आस पास की भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर नाजायज कब्जा कर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया हैं। मामले की जांच की तो दस्तावेज वास्तव में फर्जी पाए गए। ऐसे में आरोपी को तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ के साथ मामले में जांच की जा रही हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur