Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

दो दिन पहले चुराकर भागा था, गाड़ी के नंबर चेक कर पकड़ा

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] जीणमाता थाना पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी 13 दिसंबर को एक घर के बाहर से बाइक चोरी कर भागा था। चोरी की बाइक पर इलाके में घूमते पकड़ा गया। उसके कब्जे से बाइक भी बरामद की गई हैं। जीणमाता थानाधिकारी रामवतार ने बताया कि 13 दिसंबर को खंडेला क्षेत्र के रहने वाले सुणाराम ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 11 दिसंबर को वह अपने गांव से कोछोर रिश्तेदार के आया था। घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। बाद में देखा तो बाइक नहीं मिली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया।

गाड़ी के नंबर चेक कर पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चुराई हुई बाइक को एक युवक इलाके में ही लेकर घूम रहा हैं। ऐसे पुलिस ने तुरंत दबिश देकर पहले तो गाड़ी के नंबर चेक किए। इसके बाद चेचिस और इंजन नंबर देखे। ऐसे में आरोपी रणवीर सिंह पुत्र रामदेवाराम (28) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur