Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

अजीतगढ़,(विमल इंदौरिया) कस्बे में अजीतगढ़ पुलिस ने अपराधियों की धड़पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सीकर कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देश पर वृताधिकारी वृत नीमकाथाना गिरधारी लाल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजीतगढ़ प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दर्ज मुकदमे में कार्यवाही करते हुए अजीतगढ़ निवासी राजेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया। अजीतगढ़ थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि 12 वी कक्षा में अध्ययन करने वाली छात्रा ने विद्यालय संचालक के खिलाफ आफिस में बुलाकर कम्प्यूटर एग्जाम का प्रवेश पत्र देने के लिए बुलाकर छेड़छाड़ करने का मामला 21 दिसम्बर को पीड़िता ने दर्ज करवाया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया व पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur