Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर ने एसके अस्पताल व इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर ने एसके अस्पताल व इंदिरा रसोई का किया निरीक्षण

वार्ड में मरीजों से बात कर फीडबैक लिया

सीकर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने गुरूवार को एसके अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। इसके साथ ही अस्पताल के बाहर बने दवा काउंटर, जांच लैब, ओपीडी का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने इंदिरा रसोई की भोजन शाला में तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता की जांच कर तथा आस पास की साफ—सफाई देखी। इस दौरान सीएमएचओं डॉ. निर्मल सिंह, पीएमओ डॉ महेन्द्र खीचड़ एवं अस्पताल के कार्मिक तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur