सीकर, आज के इस मशीनी युग में जहां बिजली जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं में से एक हैं। यदि इसका अभाव हो तो आपके जीवन में अंधकार हो जाता हैं। आज हम बात करते हैं प्रशासन गांव के संग कैंप रायपुर जागीर में इसी समस्या से जूझ रहे जगदीश प्रसाद यादव पुत्र गंगाराम यादव गांव ढाणी बाडी, रायपुर जागीर की जिन्हें विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इस परिवार के लिए बिजली का कनेक्शन एक सपना था। जहां घरेलू बिजली की लाइन भी नहीं थी। प्रार्थी की मांग के आधार पर नई घरेलू बिजली की लाइन खींचकर नया कनेक्शन दिया गया। जिससे इस परिवार के बच्चे जो आज तक अंधेरे के कारण पढ़ नहीं पा रहे थे, उन बच्चों और माता—पिता के जीवन में यह कैंप उजाला लेकर आया। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर परिवार को राहत प्रदान की गई।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / प्रशासन गांवों के संग कैंप से जीवन में आया उजाला
प्रशासन गांवों के संग कैंप से जीवन में आया उजाला




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।