Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News: 985 किलो खाद्य तेल सीज, दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई

Sikar News: 985 किलो खाद्य तेल सीज, दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई

सीकर, दीपावली पर्व को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सीकर शहर में 985 किलो खाद्य तेल सीज किया गया।

लगातार चल रहा निरीक्षण अभियान

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा और खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में की जा रही है।
टीम ने सीकर शहर में खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और संदिग्ध तेल को जब्त किया।

985 किलो तेल सीज, सैंपल जयपुर भेजे गए

एफएसओ महमूद अली ने बताया कि रोयल ट्रेडिंग कम्पनी, सीकर से मूंगफली व सरसों तेल के नमूने लिए गए और 632 किलो तेल को सीज किया गया।
वहीं एमडी उद्योग, सीकर से भी मूंगफली व सरसों तेल के सैंपल लिए गए और 253 किलो तेल सीज किया गया।
सभी सैंपल जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जयपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।

व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

एफएसओ फूलसिंह बाजिया ने बताया कि जांच के दौरान व्यापारियों को साफ-सुथरी व ताज़ा खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दिए गए।
साथ ही निर्माण तिथि व एक्सपायरी तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने की हिदायत दी गई।
उन्होंने कहा कि दीपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी

अभियान में महमूद अली, नंदराम मीणा, सुरेश कुमार शर्मा, सुनीता वर्मा, जयराम गुर्जर और योगेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur