Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / किसानों को फसलों व सब्जियों को पाले से बचानें की सलाह

किसानों को फसलों व सब्जियों को पाले से बचानें की सलाह

सीकर, उप निदेशक उद्यान हरदेव सिंह बाजिया ने बताया कि पिछले दो – तीन दिनों से जिले में पड़ रही अत्यधिक सर्दी व पाला से रबी फसलों एव सब्जियों में नुकसान होने की आशंका है। उप निदेशक उद्यान, हरदेव सिंह बाजिया ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका हैं जिससे रबी फसलों एवं सब्जियों में पाले से नुकसान होने की आशंका है। उप निदेशक उद्यान, हरदेव सिंह याजिया ने बताया कि सर्दी के मौसम में जिस दिन दोपहर के पहले ठण्डी हवा चल रही हो व हवा का तापमान कम होने लग जाए तथा दोपहर के बाद अचानक हवा चलना बन्द हो जाए तब पाला पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में पानी जमने से पौधे की पत्तियां, कोपले, फूल व फल क्षतिग्रस्त हो जाते है।
उप निदेशक उद्यान, हरदेव सिंह बाजिया ने जिले के किसानों को सलाह दी है कि फसलों को पाले से बचाने के लिए पाला पड़ने की संभावना हो उन दिनों में फसलों पर गंधक के तेजाब का 0.10 प्रतिशत (एक हैक्टेयर क्षेत्र हेतु एक लीटर गंधक के तेजाब को 1000 लीटर पानी में घोल कर) पोल का छिड़काव करें। साथ ही खेत की उतरी पश्चिमी दिशा से आने वाली ठण्डी हवा की दिशा में खेत के किनारे पर बोई हुई फसल के आस-पास मेड़ों पर रात्रि में कूड़ा-कचरा या अन्य व्यर्थ

घास—फूस जला कर धुंआ करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पाले के दिनों में फसलों में हल्की सिंचाई करने से भी पाले का असर कम होता है। पौधशालाओं में पौधो एवं सीमित क्षेत्र वाले उद्यानों, नकदी सब्जी वाली फसलों में ताप को कम न होने देने के लिए फसलों को लॉटनल, टाट, पॉलीथिन इत्यादि से ढक कर रखें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur