Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / जेल से मुख्यमंत्री को फोन पर धमकी के बाद : उप कारागृह में भी तलाशी अभियान

जेल से मुख्यमंत्री को फोन पर धमकी के बाद : उप कारागृह में भी तलाशी अभियान

फतेहपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री को जेल के अंदर से दो बार जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रदेश भर में कारागृह का निरीक्षण किया जा रहा है . इसके बाद बुधवार को दोपहर 12:बजे फतेहपुर के उप कारागृह में भी अचानक फतेहपुर उपखंड अधिकारी दमयंती कँवर, कोतवाली थाना अधिकारी सुभाष बिजारणिया टीम के साथ जेल परिसर पहुंचे जहां पर अधिकारियों ने जेल में बैरक मे शौचालय, स्नान घर,लंगर सहित विभिन्न हिस्सों में कैदियों और उनके सामान की तलाशी ली। उपकार पाल रामचंद्र ने बताया कि अधिकारियों के तलाशी लेने के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur