सीकर, वायु सेना के विंग कमांडर अधिकारी अभिषेक कटोच ने बताया कि भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाईन पंजीकरण 7 जनवरी से शुरू हो रही है। जिसकी अन्तिम तिथि 27 जनवरी है । उन्होंने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। उम्मीद्ववार अग्निवीर की भर्ती के लिए 7 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पजींकरण कर सकते है। 1 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्ववार इस भर्ती के लिए पात्र होगें। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजीनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्ववार आवेदन के पात्र है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 7 जनवरी से
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 7 जनवरी से




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।