Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचंद कटारिया करेंगे ध्वजारोहण

कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचंद कटारिया करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2023

जिला स्तरीय समारोह जिला पुलिस लाईन में आयोजित होगा

सीकर, 77 वें­ स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को जिला पुलिस लाईन ,सिल्वर जुबली रोड में­ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 9.02 बजे मुख्य अतिथि कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचंद कटारिया ध्वजारोहण करेंगे। पुलिस लाईन में जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह से पूर्व कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री लालचंद कटारिया शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।

मंत्री कटारिया इसके बाद परेड़ का निरीक्षण कर आर.ए.सी. राजस्थान पुलिस, होमगार्ड आदि की टुकड़ियों के संयुक्त मार्च पॉस्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार द्वारा किया जाएगा। समारोह से पूर्व तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण : स्वतन्त्रता दिवस पर मंगलवार को यहां कलेक्ट्रेट परिसर में­ प्रातः 8 बजे जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सहित परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur