Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / रामलीला: भूमि पूजन से हुई स्वर्ण जयंती महोत्सव की शुरुआत

रामलीला: भूमि पूजन से हुई स्वर्ण जयंती महोत्सव की शुरुआत

भूमि पूजन और गणेश आराधना से हुई शुरुआत

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया अजीतगढ़ में नवयुवक रामलीला नाट्य कला मंडल ने मुख्य चौपड़ पर भूमि पूजन किया।
आचार्य पंडित जुगल किशोर जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश आराधना और बल्ली स्थापन करवाया।

50वां मंचन, स्वर्ण जयंती महोत्सव

मंडल निर्देशक दिनेश गोविंद शर्मा ने बताया कि 1976 से लगातार हो रही रामलीला का यह 50वां मंचन है।
इस बार इसे स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम

रामलीला का मंचन 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।
यह प्रस्तुति गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस और राधेश्याम कथावाचक रामायण पर आधारित होगी।
हर दिन रात 8 बजे मंचन होगा।

गणमान्य लोग रहे मौजूद

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल संरक्षक शिवदत्त भारद्वाज और अध्यक्ष विमल जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रवण लाल पारीक, साँवर मल दिखनी, मुरारी लाल सिपुरिया, उद्यमी ओम प्रकाश सोमानी, समाजसेवी जगदीश स्वामी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur