Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अयोध्या से लक्षमनगढ पहुंची अक्षत कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

अयोध्या से लक्षमनगढ पहुंची अक्षत कलश यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

शोभायात्रा के श्री रघुनाथ मंदिर पहुंची यात्रा

लक्ष्मणगढ़, श्री राम जन्मभूमि आनंद उत्सव समिति द्वारा अयोध्या से पहुंचे पूजित अक्षत कलश का लक्ष्मणगढ़ में पासोरिया बालाजी के पास स्वागत कर डीजे बाजे के साथ शोभा यात्रा के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए रघुनाथजी के मंदिर पहुंची । यात्रा में बड़ी तादाद में बुजुर्गों नौजवानों व महिलाएं शामिल हुई । अक्षत कलश रथ का मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया रघुनाथ जी के मंदिर में पहुंचकर अक्षत कलश को श्री रघुनाथ मंदिर के महन्त महाराज अशोक दास महाराज को सोंप कर मंदिर में स्थापित किया गया । शोभा यात्रा में श्री राम जन्मभूमि आनंद उत्सव समिति के जिला संयोजक भंवरलाल बीजला, खंड संयोजक सूरजभान बीजला, खंड सह संयोजक रमेश सोनी,राजेंद्र माटोलिया, पुरुषोत्तम मिश्रा, नरेश शर्मा, कुणाल शर्मा, बजरंग गोटेवाला, रतन सिंह बगड़ी, अरुण सेन, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, आलोक पाराशर, सुरेंद्र इंदौरिया, गोविंद जांगिड़, दिनेश जोशी, मधु दायमा,ललित पुरोहित, रामनिवास शर्मा, मनोज शर्मा, सज्जन शर्मा, अर्चना पुरोहित,अलका शर्मा, रचना बारी, सुमन शर्मा, मंजू माटोलिया, संतोष माटोलिया, राधिका पारीक, कुसुमलता पुजारी, रेखा पुजारी, पूजा नारनोलिया, उमा हरीतवाल, सरिता शर्मा सहित बड़ी तादाद में धर्मप्रेमी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur