Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / गांधी जंयती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

गांधी जंयती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

जिला कलेक्टर स्वामी, पुलिस अधीक्षक देखमुख ने किया गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

सीकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर मनमोहन मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश कुमार गढवाल, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता उप निदेशक ओमप्रकाश राहड़, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को आज के युग में अधिक प्रासंगिक बताते हुए इनकों अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने बापू के आदर्शो, जीवनदर्शन, सिद्धान्तों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही थी जिसकी शुरूआत हमें अपने स्वयं से ही करनी चाहिए। गांधीजी का पूरा जीवन हमें प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया तथा शास्त्री की सादगी एवं आदर्शाे पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ”रधुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हर देश में तू हर भेष में तू” गांधीजी के प्रिय भजनों का स्काउट गाईड के बच्चों ने गायन करने के साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक एवं राज्य बाल संरक्षण आयोग सदस्य शिवभगवान नागा, जिला सह संयोजक राजेन्द्र प्रसाद सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र मूंड, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक शिक्षा राकेश गढ़वाल, जिला कलेक्टर के अतिरिक्त निजी सचिव सर्वेश माथुर, प्रवीण जांगीड़, साहित्यकार महावीर पुरोहित, सीओ स्काउट बसन्त लाटा, महेन्द्र पारीक, विनोद नायक, हरीराम बुनकर, हरीसिंह लाड़ला सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur