Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / करणी सेना अध्यक्ष गोगामेड़ी को लक्षमनगढ में सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

करणी सेना अध्यक्ष गोगामेड़ी को लक्षमनगढ में सर्व समाज ने दी श्रद्धांजलि

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी] श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का गुरुवार को समाज के लोग पार्थिव देह को लेकर राजपूत सभा भवन पहुंचे, जहां पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद श्रद्धांजलि यात्रा रवाना हुई यात्रा भवानी निकेतन, चौमूं, गोविंदगढ़,रींगस, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, चूरू, तारानगर, साहवा, भादरा होती हुई निवास स्थल गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) पहुंचेगी तथा गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। लक्ष्मणगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लक्ष्मी होटल के सामने स्व. सुखदेव सिंह गोगामेडी को सर्व समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur