Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 416492 तहसीलवार अन्नपूर्णा फूड पैकेट का आवंटन किया

416492 तहसीलवार अन्नपूर्णा फूड पैकेट का आवंटन किया

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना आवंटन माह अगस्त 2023

सीकर, जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेट योजनान्तर्गत सीकर जिले के खाद्य सुरक्षा योजना के चयनित कुल 416492 परिवारों के लिए माह अगस्त 2023 का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को सम्मिलित करते हुए मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा निःशुल्क फूड पैकेटों के निःशुल्क वितरण के लिए उपखण्डवार उपआवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि धोद में कुल अन्नपूर्णा पैकेटों की संख्या 43526,खण्डेला 59353, दांतारामगढ़ 67930,लक्ष्मणगढ़ 50211, फतेहपुर 35950,श्रीमाधोपुर 35857,नीमकाथाना 70892, सीकर 52773 का आंवटन किया गया।