Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / मन्दिर के जीर्णोद्धार के साथ बालाजी व शिव परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

,

मन्दिर के जीर्णोद्धार के साथ बालाजी व शिव परिवार की मूर्तियों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] यहां मोरी गेट स्थित कुएं वाले बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद बुधवार को बालाजी महाराज व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुईं। समाजसेवी पूना प्रवासी विष्णु चमड़ियां की आर्थिक सहयोग से व शिव मठ धाम गाडोदा के पीठाधीश्वर महावीर जति के सानिध्य , विद्वान पंडितों के आचार्यत्व में विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई । इस अवसर पर अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आरटिया के प्रदेश अध्यक्ष एवं लक्षमनगढ व्यापार संघ के अध्यक्ष विष्णु भूत , व्यवसायी रतन लाल चिराणिया, रामस्वरूप सोमानी, जयप्रकाश सरावगी, विजय रिंगसिया, प्रहलाद रिंगसिया, सुरेश रिंगसिया, नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, शहर भाजपा अध्यक्ष मधु दायमा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur