Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / पूर्व विद्यार्थी संगम, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

पूर्व विद्यार्थी संगम, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करड़ में

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करड़ में पूर्व विद्यार्थी संगम, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सरपंच रूपादेवी ने की। विशिष्ट अतिथि भामाशाह रघुनाथ महला, जीएसएस अध्यक्ष मुरारी लाल भवरियां, रमेश कुमावत, बलदेव गोदारा, प्रभुदयाल कुमावत रहे। इस दौरान भामाशाहों द्वारा लगभग 3 लाख रुपये की विद्यालय विकास के लिए घोषणा की गई। प्रधानाचार्य भानाराम ने बताया कि समारोह में गांव के पूर्व विद्यार्थियों व आमजन‌ों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें जिला परिषद सदस्य हनुमान प्रसाद ज्यानी में 1 लाख रूपये स्मार्ट मीटिंग हॉल के लिए देने की घोषणा की एवं विद्यालय की अध्यापिका सरिता वैद्य ने 61 हजार रूपये स्मार्ट क्लास रूम के लिए दिए। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur