Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / दुबई में हो रहा अंखड रामायण पाठ : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर‌

,

दुबई में हो रहा अंखड रामायण पाठ : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर‌

एम वाई एम दुबई फाउण्डेशन कमेटी के सौजन्य से किया जा रहा है अंखड रामायण पाठ

दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर‌ दुबई में,अंखड रामायण पाठ पुजन एवं विधि विधान के साथ शनिवार सुबह 10 बजे से विला 42 दुबई हिल्स में पूरे विधि विधान से शुरू किया गया। एम वाई एम दुबई परिवार के सदस्यों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ शुरू होने के पश्चात उसे अखंड अर्थात बिना रुके पूरा करने कि जिम्मेदारी पूरे एम वाई एम दुबई परिवार की रहेगी, तथा उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2024 शनिवार को प्रातः 9 बजे – पूजन विधि विधान , 10 बजे – अखडं रामायण पाठ प्रारम्भ किया गया। 14 जनवरी 2024 रविवार को प्रातः 10 बजे – अखडं रामायण पाठ, 10 बजे – 12. 30 बजे तक – भजन किर्तन एवम् हवन , 12.30 बजे – महाआरती – प्रसाद, 1.15 से 3.00 बजे तक – प्रसाद एवम स्नेह मिलन , 3.00 बजे तक किया जाएगा।

अखंड रामायण पाठ –
अखंड रामायण पाठ बिना विश्राम श्रीरामचरितमानस का पठन है । श्रीरामचरितमानस को गोस्वामी तुलसीदास जी ने सात काण्डों में विभक्त किया है। इन सात काण्डों के नाम हैं – बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) और उत्तरकाण्ड। आयोजकों ने बताया कि श्रीरामचरितमानस न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि इसमें अनेक जीवन सूत्र और मार्गदर्शन भी हैं। यह शिक्षा देता है कि धर्म के अलावा कुछ भी नहीं है, आदर्श जीवन कैसे जिएं और समाज में जीवन के अधिकतम सुख कैसे प्राप्त किए जाएं। नियमित रूप से श्रीरामचरितमानस पढ़ने से मन को शांति मिलने के साथ साथ शरीर स्वस्थ और आनंद प्राप्त होता है।रामचरितमानस पढ़ने से इंसान को यह पता चलता है की सत्य कमजोर हो सकता है लेकिन कभी पराजित नहीं हो सकता है।

आयोजकों ने अंखड रामायण पाठ में भाग लेने वाले सभी पुरुष वर्ग के लिए शनिवार का ड्रेस कोड “लाल कुर्ता ” एवम रविवार का ड्रेस कोड “केसरिया कुर्ता ” एवम नारी शक्ति के लिए ड्रेस कोड यथा संभव मनपसंद साड़ी रखा गया है ! इस दौरान रविंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सौरभ मारोदिया , हिमांशु अग्रवाल , सुनील खेतान, ओन बेहाल्फ एम वाई एम दुबई फाउण्डेशन कमेटी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur