खाटूश्यामजी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना
सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे स्थित प्रसिद्ध बाबा श्याम मंदिर में शुक्रवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पहुंचकर दर्शन किए।
उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर कमेटी ने किया सम्मान
दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी
मंदिर परिसर में उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे और पटवारी रोहिताश सैपट ने केंद्रीय मंत्री की अगवानी की।
आस्था का प्रमुख केंद्र खाटूश्यामजी
खाटूश्यामजी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
