Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / Sikar News : खाटूश्यामजी में आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दौरा

Sikar News : खाटूश्यामजी में आज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दौरा

Union Minister Annapurna Devi visiting Khatushyamji temple in Sikar

खाटूश्यामजी में पूजा-अर्चना के बाद सालासर के लिए होंगी रवाना
सीकर जिले के खाटूश्यामजी में आज केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह दिल्ली से रवाना, दोपहर में पहुंचेंगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्नपूर्णा देवी 3 अप्रैल 2026 को सुबह 8:30 बजे नई दिल्ली स्थित अपने आवास तीन मूर्ति लेन से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगी।
दोपहर करीब 2 बजे वे खाटूश्यामजी पहुंचेंगी।

मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना

खाटूश्यामजी पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन करेंगी।
इसके बाद वे गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम भी करेंगी।

सालासर के लिए प्रस्थान

दोपहर बाद करीब 4:30 बजे अन्नपूर्णा देवी खाटूश्यामजी से सालासर के लिए रवाना हो जाएंगी।