सीकर, राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम जयपुर के निर्देषानुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वच्छकार, दिव्यांगजन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियो के लिए स्वरोजगार के लिए आॅनलाईन ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी गई है। परियोजना प्रबंधक अनुजा निगम प्रियंका पारीक ने बताया कि आवेदक जनआधार कार्ड में स्वयं की बैंक संबंधी सूचनाएं जैसे बैक का नाम, आईएफएससी कोड, खाता संख्या आदि, मोबाईल नम्बर, जन्म दिनांक, वार्षिक आय संबंधी सूचनाये जनआधार कार्ड में उपडेट करवाकर ही आवेदन करें। आॅनलाईन आवेदन अनुजा निगम के पोर्टल पर ई-मित्र या स्वयं की एस.एस.ओ.आई.डी. के माध्यम से कर सकते है। जिन आषार्थियों द्वारा राष्ट्रीय निगमों द्वारा संचालित पीएम – सूरज पोर्टल पर आॅनलाईन आवेदन किया गया है, वे भी अनुजा निगम पोर्टल पर आॅनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करे।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / स्वरोजगार ऋण के लिए आवेदन की तिथि बढाई
स्वरोजगार ऋण के लिए आवेदन की तिथि बढाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।