Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन प्रक्रिया के आवेदन की तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ाई

,

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन प्रक्रिया के आवेदन की तिथि 5 अक्टूबर तक बढ़ाई

सीकर,अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर राकेश कुमार ने बताया कि नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मनोनयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 25 सितम्बर 2023 तक आवेदन मांगे गए थे। इस मनोनयन प्रक्रिया में नीमकाथाना जिले की नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, पाटन तहसीलों को भी राज्य सरकार द्वारा सीकर जिले में शामिल करने के निर्देश प्राप्त हुए है। नीमकाथाना जिले के आवेदनकर्ताओं को पूर्ण अवसर एवं समय मिले इसलिए मनोनयन प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तिथि को 25 सितम्बर 2023 से बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2023 सायं 6 बजे तक किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब यह मनोनयन सीकर जिले की सम्पूर्ण एवं नीमकाथाना जिले की नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, पाटन तहसीलों के लिए होगा। आवेदनकर्ता 5 अक्टूबर 2023 तक कार्यालय कार्य दिवसों में आवेदन जिला कलेक्टर कार्यालय सीकर में कमरा नम्बर 35 में व्यक्तिश , रजिस्टर्ड डाक से जमा करा सकेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur