Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, वैल्डर व कोपा व्यवसायों के रिक्त स्थानों के लिए 26 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, वैल्डर व कोपा व्यवसायों के रिक्त स्थानों के लिए 26 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

सीकर, मनोज कुमार नारनोलिया सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खूड़ (सीकर) ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खूड़ में एनसीवीटी योजनान्तर्गत प्रवेश सत्र अगस्त 2024-25 के लिये इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स, फिटर, वैल्डर व कोपा व्यवसायों के रिक्त स्थानों पर प्रवेश के लिए ऑफलाईन आवेदन फार्म 25 अक्टूबर 2024 तक राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल sso.rajasthan.gov.in/E-Mitra कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेगे। आवेदन फार्म मय आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की अन्तिम तिथि 26 अक्टूबर 2024 दोपहर 2 बजे तक है तथा साक्षात्कार तिथि 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 11 बजे है। रिक्त स्थानों की नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजकीय आईटीआई खूड में सम्पर्क कर सकते है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur