Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं से 16 दिसम्बर तक आवेदन मांगे

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं से 16 दिसम्बर तक आवेदन मांगे

वन सुरक्षा तथा वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में

सीकर, विरेन्द्र सिंह कृष्णियां उप वन संरक्षक ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला स्तर पर वन सुरक्षा, विकास तथा वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं को पुरस्कृत किये जाने की योजना के तहत वन सुरक्षा तथा वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्थाओं को वर्ष 2022-23 के पुरस्कार लिए 16 दिसम्बर 2022 तक आवेदन मांगे गये है। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणी के पुरस्कार व राशि निम्नानुसार हैः-
श्रेणी पुरस्कार पुरस्कार राश
1- वन विकास में उत्कृष्ठ कार्य के लिए वृक्ष वर्धक पुरस्कार
(अ) निजी व्यक्ति, कृषक 1000 रूपये,
(ब) संस्था, औद्योगिक प्रतिष्ठान 1000 रूपये
(स) शिक्षण संस्था 1000 रूपये
(द) पंचायत 1000 रूपये
(य) नगरपालिका, परिषद (स्थानीय निकाय) 1000 रूपये
(र) खनन क्षेत्रों को वृक्षारोपण पर पुनर्वास करने वाले व्यक्ति, संस्था 1000 रूपये
1- वन जीव, वन सुरक्षा एवं संरक्षण में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वन प्रहरी पुरस्कार
(अ) सर्वोत्तम वन सुरक्षा एवं वन प्रबंन्ध कार्य करने वाली संस्था ग्राम स्तरीय वन सुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति 1000 रूपये,
(ब) वृक्ष, वनों की सुरक्षा में सहयोग का उत्कृष्ठ कार्य करने वाला निजी व्यक्ति, संस्था 1000 रूपये
2- वानिकी प्रचार-प्रसार वन प्रसारक पुरस्कार
(अ) प्रचार-प्रसार का सर्वोत्तम कार्य करने वाला निजी व्यक्ति 1000 रूपये,
(ब) प्रचार-प्रसार का उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्था 1000 रूपये
3- वनपालक पुरस्कार-वनाधिकारियों तथा वन कर्मियों के लिए
(अ) सर्वोत्तम वन रक्षक 1000 रूपये,
(ब) सर्वोत्तम वनपाल 1000 रूपये
(स) सर्वोत्तम क्षेत्रिय (प्रथम, द्वितीय श्रेणी) 1000 रूपये

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur