Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अर्जुन लाल गुर्जर, भारत भूषण का राज्य सेवा से सेवानिवृति होने पर किया अभिनंदन

अर्जुन लाल गुर्जर, भारत भूषण का राज्य सेवा से सेवानिवृति होने पर किया अभिनंदन

सीकर, कोष कार्यालय सीकर में कार्यरत कोषाधिकारी, अर्जुन लाल गुर्जर एवं सहायक लेखाधिकारी प्रथम, भारत भूषण जोशी की अधिवार्षिकी आयु पाकर राज्य सेवा से सेवानिवृति होने पर अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र, साफा, शॉल भेंट किया गया। इसके साथ ही लक्ष्मणराम मेघवाल, मुख्य लेखाधिकारी, जिला परिषद, सीकर को भी विदाई दी गई। इस अवसर पर कमर उल जमान चौधरी, जिला कलेक्टर सीकर, रणजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर, सीकर, राकेश लाटा जिला साक्षरता अधिकारी सीकर, लोकेश माथुर, विक्रम सिंह भूकर, सरीता बाटड़, मणीलाल माथुर, राजेश शर्मा, श्रीनिवास जाखड़, भवानी सिंह, डालूराम, दिनेश कुमार राड़ एवं समस्त कोष,उपकोष कार्यालय परिवार के कार्मिकगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur