सीकर, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीकर कर्नल राजेन्द्र सिंह ने बताया 7 दिसम्बर को शस्त्र सेना झण्डा दिवस समारोह जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में तथा जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में मनाया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 7 दिसम्बर को सम्पूर्ण भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याणार्थ के लिए भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। उन्होंने बताया कि देश की सुरक्षा में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के कल्याणार्थ के लिए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस द्वारा इकटठा की गई राशि युद्ध विरांगनाओं, सैनिकों की विधवाओं, पूर्व सैनिकों, युद्ध में अपंग हुए सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण पर खर्च की जाती है।
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 7 दिसम्बर को मनाया जायेगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस
7 दिसम्बर को मनाया जायेगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।