Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में सेना भर्ती रैली: खेल स्टेडियम में नियंत्रण कक्ष स्थापित

सीकर में सेना भर्ती रैली: खेल स्टेडियम में नियंत्रण कक्ष स्थापित

सीकर में सेना भर्ती रैली 25 अगस्त से

सीकर जिला खेल स्टेडियम में 25 अगस्त से 16 सितम्बर 2025 तक सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों युवा भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

ADM भावना शर्मा ने दी जानकारी

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भावना शर्मा ने बताया कि भर्ती रैली की सभी व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए जिला खेल स्टेडियम परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

प्रकाश राम होंगे प्रभारी

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी प्रकाश राम, जिला खेल अधिकारी सीकर होंगे। उनका मोबाइल नंबर 9461091093 भर्ती से जुड़े अधिकारियों और अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा।

भर्ती अवधि में रात 2 बजे से सक्रिय रहेगा कक्ष

ADM शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन रात 2 बजे से लेकर दौड़ समाप्ति तक कार्यरत रहेगा। सेना भर्ती की व्यवस्थाओं में लगे सभी कार्मिकों के मोबाइल नंबर भी नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध कराए जाएंगे।

समन्वय और समस्या समाधान

यह कक्ष सेना भर्ती अधिकारियों को विभागीय समस्याओं के समाधान में मदद करेगा और सभी विभागों के बीच समन्वय बनाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur