Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / शेखावत से मिला आरटिया प्रतिनिधि मंडल

शेखावत से मिला आरटिया प्रतिनिधि मंडल

लक्ष्मणगढ़, [बाबूलाल सैनी ] अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आरटिया के प्रतिनिधि मंडल ने जोधपुर प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णु भूत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जोधपुर भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने शेखावत से राजनैतिक चर्चा परिचर्चा की तथा लोकसभा चुनाव में जीत की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर व्यवसायी अमित चिराणिया, अंकित काबरा भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि शेखावत मूल रूप से सीकर जिले की श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी हैं तथा जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार प्रत्याशी है तथा लगातार 10 वर्ष से जोधपुर के सांसद व केन्द्रीय मंत्री हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur