Shekhawati Live

Sikar News : विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 2 फरवरी को श्रीमाधोपुर आएंगे

स्थानीय कार्यक्रम में लेंगे भाग, प्रशासन ने जारी किया दौरा कार्यक्रम

 
Assembly Speaker Vasudev Devnani visiting Shrimadhopur Sikar district

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दौरा प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 2 फरवरी 2026, सोमवार को श्रीमाधोपुर आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे

 दौरे का पूरा कार्यक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार,

  • विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे अजमेर से प्रस्थान करेंगे

  • सायं 4 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे

  • इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

  • सायं 5 बजे श्रीमाधोपुर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे