सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दौरा प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 2 फरवरी 2026, सोमवार को श्रीमाधोपुर आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
दौरे का पूरा कार्यक्रम
प्राप्त जानकारी के अनुसार,
-
विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे अजमेर से प्रस्थान करेंगे
-
सायं 4 बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे
-
इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
-
सायं 5 बजे श्रीमाधोपुर से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे
