Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / खण्डेला – पलसाना सड़क दुर्घटना के मृतक आश्रित परिवारों के लिए 2 लाख रुपए प्रति परिवार की सहायता स्वीकृत

खण्डेला – पलसाना सड़क दुर्घटना के मृतक आश्रित परिवारों के लिए 2 लाख रुपए प्रति परिवार की सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री सहायता कोष से

सीकर, जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव और जिला प्रशासन के त्वरित प्रयासों से 1 जनवरी 2023 को खण्डेला – पलसाना सडक मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में सीकर जिले के एक तथा जयपुर जिले के 3 मृतक आश्रित परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2 लाख रुपए प्रति परिवार की सहायता स्वीकृत की गई है तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक आश्रित परिवारों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।

सचिव, मुख्यमंत्री,राजेश कुमार गुप्ता ने आदेश जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा एक जनवरी 2023 को खण्डेला – पलसाना सडक मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में सीकर जिले के एक तथा जयपुर जिले के 3 मृतक आश्रित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2.00 लाख रूपये प्रति परिवार की सहायता स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur