Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सहायक निदेशक शर्मा प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित

सहायक निदेशक शर्मा प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित

सीकर, सांख्यिकी दिवस के अवसर पर भगवत सिंह मेहता सभागार जेएलएन मार्ग जयपुर में सांख्यिकी दिवस राज्य स्तरीय समारोह में गुरूवार को डॉ. अनिल कुमार शर्मा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सीकर को प्रो. पी.सी. महालनोबिस सांख्यिकी अवार्ड से सम्मानित किया गया। जयपुर में 17वे सांख्यिकी दिवस के अवसर पर आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार गोविंद राम मेघवाल एवं शासन सचिव आयोजना विभाग भवानी सिंह देथा द्वारा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सीकर डॉ. अनिल कुमार शर्मा को प्रदान किया गया। सहायक निदेशक डॉ शर्मा को ये अवॉर्ड सांख्यिकी के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur