Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / 10 वर्ष की उम्र में बैराग्य धारण कर रामावतार से रतिनाथ बने, 76 वर्ष की उम्र में हुए ब्रह्मलीन

,

10 वर्ष की उम्र में बैराग्य धारण कर रामावतार से रतिनाथ बने, 76 वर्ष की उम्र में हुए ब्रह्मलीन

मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई संवेदना

पीसीसी चीफ डोटासरा व उपनेता राठौड़ ने आश्रम पहुंच कर किए श्रद्धासुमन अर्पित

सीकर, [लिखा सिंह सैनी ] लक्ष्मणगढ़ में संत शिरोमणि भजन सम्राट रतिनाथ महाराज शनिवार दोपहर को बऊ धाम आश्रम में समाधिस्थ हो गये। इससे पूर्व बड़ी तादाद में संत महात्मा, राजनेता, जनप्रतिनिधि व भक्तों ने आश्रम पहुंच कर महाराजाश्री के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। करीब 10 वर्ष की उम्र में वैराग्य धारण कर फतेहपुर के अमृत आश्रम में शुभनाथ जी महाराज से गुरू दीक्षा लेकर रामावतार से रतिनाथ बनने वाले महाराज श्री का जन्म मंडावा मे साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ तथा प्रारंभिक शिक्षा मंडावा व बाद में फतेहपुर से हासिल की तथा इसी दौरान अमृत आश्रम फतेहपुर से जुड गये जहां 10 वर्ष की उम्र में वैराग्य धारण कर फतेहपुर आश्रम व बाद में टाई आश्रम जुड गए तथा 1970 मे बऊ धाम आश्रम के गद्दी नरेश नवानाथ महाराज के ब्रह्मलीन होने पर 24 वर्ष की उम्र में बऊधाम आश्रम की गद्दी पर रतिनाथ महाराज को उत्तराधिकारी के चादर ओढकार गद्दी सौंपी तथा करीब 52 वर्ष तक गद्दी नरेश के रूप में देश विदेश में भजन सम्राट के ख्याति अर्जित कर भजन सम्राट के रूप अंतराष्ट्रीय पहचान बनाई तथा 76 वर्ष की उम्र में मुम्बई के लोवर परेल में फतेहपुर निवासी व जयपुर में मौज महल रिसोर्ट के मालिक मुम्बई प्रवासी महाराज के अनन्य भक्त नत्थू महाराज के निज निवास पर 23 दिसंबर शुक्रवार को तड़के 3 बजे नश्वर शरीर को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गए उनकी पार्थिव देह चार्टर प्लेन से जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार शाम को लाया गया जहां से देर रात सड़क मार्ग से बऊ आश्रम लाई गई। शनिवार सुबह आश्रम में भक्तों के अंतिम दर्शन के बाद दोपहर बाद समाधी हुई।
‌‌

महाराज श्री के अंतिम दर्शन के लिए पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, नवलगढ़ विधायक डॉ राजकुमार शर्मा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सीकर नगर परिषद के सभापति जीवण खां, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र से भाजपा के प्रधान प्रत्याशी रहे भागीरथ गोदारा, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पार्षद समाजसेवी पवन बूटोलिया, फतेहपुर बुधगिरी मंडी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत दिनेश गिरी, खासोली धाम आश्रम के पीठाधीश्वर महंत नवरत्न गिरी,शिव मठ आश्रम गाडोदा के महावीर जति,सनवाली के शांति नाथ महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा जनप्रतिनिधि व भक्तों ने बऊ आश्रम पहुंच कर अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, केंद्रीय मंत्री बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल, धौलपुर सांसद दुष्यंत सिंह, जयपुर ग्रामीण सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झून्झुनू सांसद नरेन्द्र खींचड़, चूरू सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, सुभाष महरिया, नवलगढ़ विधायक व मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ राजकुमार शर्मा, मंडावा विधायक रिटा चौधरी, सरदारशहर विधायक अनिल कुमार शर्मा, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा,धोद विधायक परसराम मोरदिया, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, चूरू लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मंडेलिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया,रतन जलधारी अंतरराष्ट्रीय गायक लखबीर सिंह लक्खा, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति चुनाव में प्रधान प्रत्याशी रहे भाजपा जिला मंत्री भागीरथ गोदारा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व अनुयायियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur