Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / अटल बिहारी वाजपेयी से मुझे अनेक प्रेरणाऎं मिली- सांसद सुमेधानंद सरस्वती

अटल बिहारी वाजपेयी से मुझे अनेक प्रेरणाऎं मिली- सांसद सुमेधानंद सरस्वती

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वायपेयी के निधन पर अत्यन्त दुःख महसूस किया है। अटल बिहारी वायपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे। उनकी सेवायें सदैव याद रहेंगी। वे चिन्तक थे, कवि थे, लेखक थे। ऎसे व्यक्ति धरती पर कभी-कभी आते हैं। उनके निधन से राष्ट्र को भारी क्षति हुई है। उन्होंने अनेक ऊँचाईयों को प्राप्त किया परन्तु कभी भी अंहकार हावी नहीं हुआ। वे हंसमुख स्वभाव के धनी थे। राष्ट्र उनकी सेवाओं को सदैव याद करेगा। मुझे उनसे अनेक बार मिलने का अवसर मिला। मुझे उनसे अनेक प्रेरणाऎं मिली। मैं उन्हें शत्-शत् नमन करता हूँ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur