Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / सीकर में 9 अक्टूबर का अटल जन सेवा शिविर स्थगित

सीकर में 9 अक्टूबर का अटल जन सेवा शिविर स्थगित

सीकर, सीकर जिले में 9 अक्टूबर 2025 (द्वितीय गुरुवार) को प्रस्तावित अटल जन सेवा शिविर अब आयोजित नहीं होंगे

यह जानकारी जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2025 से जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि जुटे हुए हैं।


क्यों स्थगित किया गया शिविर?

जिला कलेक्टर के अनुसार:

शिविरों के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अटल जन सेवा शिविर को स्थगित किया गया है।