Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / उद्यम प्रोत्साहन योजना का जागरूकता शिविर का आयोजन दांतारामगढ़ में कल

उद्यम प्रोत्साहन योजना का जागरूकता शिविर का आयोजन दांतारामगढ़ में कल

डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना

सीकर, जिला उद्योग एवं वाण्ज्यि केन्द्र महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को ओद्यौगिक क्षेत्र में बढावा देने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, सीकर द्वारा 3 जुलाई 2024 को पंचायत समिति दांतारामगढ़ के सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से किया जायेगा। शिविर में डॉ भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना-2022 की जानकारी एवं आवेदन फॉर्म तैयार किये जायेंगे तथा योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सभी उद्यमी, बेरोजगार युवक, दस्तकार एवं बुनकर लाभ उठा सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur