Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाबा खाटूश्यामजी का लक्खी मेला शुरू, मंत्री खाचरियावास पहुंचे बोले – मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वाले को बाबा भस्म कर देगा – Video News

, , ,

बाबा खाटूश्यामजी का लक्खी मेला शुरू, मंत्री खाचरियावास पहुंचे बोले – मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वाले को बाबा भस्म कर देगा – Video News

बाबा खाटूश्यामजी का लक्खी मेला शुरू, 30-35 लाख से ज्यादा श्रद्धालु करेंगे दर्शन

दर्शन करने पहुंचे मंत्री खाचरियावास, कहा – मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वाले को बाबा भस्म कर देगा

खाटूश्यामजी, [प्रदीप सैनी ] विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्यामजी का लक्खी मेला बुधवार से शुरू हो गया हैं। मंगलवार शाम 5 बजे से मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया था। बाबा का दरबार 24 घंटे खुला रहेगा। बाबा के दरबार में दर्शन के लिए अलग-अलग राज्यों से लोग यहां पहुंचेंगे। मेले के पहले दिन बुधवार सुबह भक्तों ने बाबा की झांकी के दर्शन किए। राजस्थान सरकार में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास पहले दिन दोपहर में बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। इस बार मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को लेकर कई बदलाव किए हैं।

मेरे खिलाफ षड्यंत्र करने वाले को बाबा भस्म कर देगा

दर्शन करने पहुंचे खाचरियावास ने कहा कि बाबा खाटू श्याम को भगवान श्रीकृष्ण के कलयुगी अवतार के रूप में पूजा जाता है। आज मैं यहां दर्शन करने के लिए आया हूं। मेरे ऊपर भी कृपा होगी। जो मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचते हैं बाबा उन्हें भस्म कर देगा। मंत्री ने कहा कि अपराध कोई भी करें राजस्थान सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

घुड़सवार पुलिस की गई तैनात

भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए पहली बार घुड़सवार पुलिस भी तैनात की गई है। राजस्थान पुलिस के 15 जवान 15 घोड़ों पर सवार मेले की निगरानी में लगे हुए हैं। एसपी करण शर्मा के मुताबिक, घोड़ों पर सवार पुलिस के जवान ऊंचाई पर होने के चलते दूर तक नजर रखेंगे। ऐसे में जहां भी कोई समस्या होगी, तुरंत वहां पहुंच जाएंगे।

4 हजार पुलिसकर्मी किए गए तैनात

हर बार खाटू मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से खाटू कस्बे में 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इमरजेंसी रिस्पांस टीम और एसडीआरएफ के जवान भी शामिल है। इसके अलावा पूरे मेले की 12 से ज्यादा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। जिससे कि यदि कहीं भीड़ का दबाव बढ़ता भी है तो उसे काबू में किया जा सकें।

चेन स्नैचर पर रहेगी नजर

खाटू कस्बे में मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए 320 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी लाइव फीड मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मंदिर कमेटी ऑफिस, अभय कमांड सेंटर और कंट्रोल रूम से जोड़ी गई है। इन चारों जगह से मेले की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को रोकने के लिए सादी वर्दी में जवान तैनात किए गए हैं।

भक्त बाबा श्याम को चढ़ा रहे प्रसाद

कोरोना के बाद खाटूश्याम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगा दी गई थी। हाल में मंदिर कमेटी ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाना वापस शुरू कर दिया। मंदिर परिसर में 30 पॉइंट्स पर भक्त भगवान को प्रसाद भी चढ़ा रहे हैं। हालांकि दर्शनों के लिए लाइन में लगे किसी भी भक्त को रुकने नहीं दिया जा रहा है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur