लोसल, [ओमप्रकाश सैनी ] कस्बे के दक्षिण दिशा में स्थित श्री नरसिंह आश्रम में बाबा रघुवर दासजी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई, इस मौके पर आश्रम में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l मंगलवार को आश्रम में हवन पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर को भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, इससे पहले शनिवार को रघुवर दासजी की समाधि श्रृंगार व विशेष पूजा अर्चना हुई, रात्रि को आश्रम में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें श्री करणी गोपाल गोधाम के भगवान दासजी महाराज द्वारा दी गई भजनों की प्रस्तुतियों ने देर रात्रि तक श्रोताओं को कार्यक्रम से जोड़ रखा, इस दौरान परमानंद धाम के संत आकाशानंद गिरि जी महाराज एवं बऊधाम के संत रोशन दास जी महाराज का सानिध्य रहा l यहां आपको बता दे कि पुण्यतिथि के उपलक्ष में 15 सितंबर से नोदिवसीय राम कथा का आयोजन भी किया गया, जिसमें बद्रीधाम के महाराज सीताराम दासजी ने श्रोताओं को कथा सुनाई, कथा का समापन शनिवार को हुआ l
Hindi News / Sikar News (सीकर समाचार) / बाबा रघुवर दासजी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
बाबा रघुवर दासजी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।